Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • थानो में अनाधिकृत मस्जिद मामले पर बढ़ा विवाद, नए नोटिस के विरोध में उतरे हिंदूवादी संगठन
  • देहरादून

थानो में अनाधिकृत मस्जिद मामले पर बढ़ा विवाद, नए नोटिस के विरोध में उतरे हिंदूवादी संगठन

RNS INDIA NEWS 27/05/2026
rns featured image new

ऋषिकेश। थानो क्षेत्र में बिना प्रशासनिक अनुमति के निर्मित बताई जा रही मस्जिद को लेकर विवाद एक बार फिर गहरा गया है। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा मस्जिद प्रबंधन को नया नोटिस जारी किए जाने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने विरोध जताया है।

स्थिति को देखते हुए बुधवार सुबह से ही क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मौके पर नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह रावत और एमडीडीए के जूनियर इंजीनियर सहित प्रशासनिक टीम भी मौजूद रही। अधिकारियों की मौजूदगी में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

बजरंग दल के गोरक्षा प्रमुख नरेश उनियाल ने एमडीडीए की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बार-बार नोटिस देकर मामले को लंबित रखा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे अनाधिकृत निर्माण करने वालों को अप्रत्यक्ष रूप से राहत मिल रही है।

उन्होंने कहा कि यदि एमडीडीए अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने में सक्षम नहीं है तो संगठन और स्थानीय लोग स्वयं कार्रवाई करने को मजबूर होंगे।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घनी आबादी वाले क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और आवश्यक अनुमति के मस्जिद का निर्माण किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आम लोगों के छोटे निर्माणों पर तत्काल कार्रवाई होती है, जबकि इस मामले में प्रशासन ढीला रवैया अपना रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शराब पीकर हरकी पैड़ी पर हुड़दंग, बागपत के चार युवक गिरफ्तार
Next: पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.