Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान : गोदियाल
  • ऊधम सिंह नगर

महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान : गोदियाल

RNS INDIA NEWS 24/05/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बदहाल स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। रविवार को कांग्रेस नेता विक्रम सिंह विर्क के बगवाड़ा स्थित निवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पेट्रोलियम पदार्थों की बचत के नाम पर भाजपा केवल दिखावे की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा मंत्री इलेक्ट्रिक वाहनों पर सवार होकर निकलते हैं, जबकि उनके पीछे कई कार्यकर्ता कारों में चलते हैं और वीडियो बनाते हैं। इसे जनहित नहीं, बल्कि दिखावा कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है। कार्यकर्ताओं के अलग-अलग विचार हो सकते हैं, लेकिन उसे विवाद नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को मौलिक अधिकार प्राप्त हैं और किसी भी व्यक्ति का उत्पीड़न या अधिकारों का हनन गलत है। कहा कि वर्तमान समय में भारत की अंतरराष्ट्रीय स्थिति कमजोर हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में पेट्रोलियम पदार्थों और गैस की कीमतें वर्तमान की तुलना में काफी कम थीं, जबकि आज आम जनता लगातार बढ़ती महंगाई का सामना कर रही है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तराखंड में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष का गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत:
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के रविवार दोपहर रुद्रपुर पहुंचने पर बगवाड़ा में गाजे-बाजों के साथ गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। बगवाड़ा स्थित कांग्रेस नेता विर्क के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से अभी से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को बताना होगा। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीदेव सुमन विवि का आवासीय परिसर का काम अंतिम चरण में
Next: गंगा में स्नान करते समय तेज धारा में बहा युवक, लापता

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बहुचर्चित सुखवंत आत्महत्या मामले में मुख्य गवाह को दी धमकी

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर के निर्माणाधीन लेवड़ा पुल की धीमी गति से नाराज लोग

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.