Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • श्रीदेव सुमन विवि का आवासीय परिसर का काम अंतिम चरण में
  • टिहरी

श्रीदेव सुमन विवि का आवासीय परिसर का काम अंतिम चरण में

RNS INDIA NEWS 24/05/2026
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। वर्ष 2012 में स्थापना के बाद से बुनियादी और आवासीय सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के मुख्यालय बादशाहीथौल में अब अधिकारियों और कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। लंबे समय से लंबित आवासीय सुविधा का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने की ओर है। विश्वविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन आवासीय भवनों का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका हैं। बादशाहीथौल में विश्वविद्यालय स्थापना के बाद से अब तक अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी थी। इसका असर सीधे तौर पर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों पर महसूस किया जाता रहा। अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी नई टिहरी, चंबा और आसपास के क्षेत्रों में किराए के भवनों में रहने को मजबूर थे। कई कर्मचारियों को रोजाना लंबी दूरी तय कर विश्वविद्यालय पहुंचना पड़ता था।
लंबे समय बाद कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक और वित्त अधिकारी के लिए बीते माह आवासीय भवन तैयार होकर आवंटित किए जा चुके हैं। इसके अलावा कुछ अन्य आवास भी बनकर तैयार हो गए है, जिनका आवंटन आगामी जून माह तक किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इनमें उप कुलसचिव, सहायक कुलसचिव, उप परीक्षा नियंत्रक, सहायक परीक्षा नियंत्रक समेत अन्य कर्मचारियों को शामिल किया जा सकता है। विवि प्रशासन की ओर से आवास आवंटन प्रक्रिया के लिए समिति का गठन भी कर दिया गया है। समिति पात्रता और आवश्यकता के आधार पर आवास आवंटन की प्रक्रिया तय करेगी, ताकि कर्मचारियों और अधिकारियों को प्राथमिकता के अनुरूप सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी का कहना है कि विवि परिसर में आवासीय भवनों का निर्माण तेजी से पूरा किया जा रहा है। आवास आवंटन के लिए समिति का गठन भी किया जा चुका है। अधिकारियों और कर्मचारियों को परिसर में आवासीय सुविधा मिलने से विश्वविद्यालय के कार्यों के संचालन में भी सुविधा मिलेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तेज रफ्तार कार ने छात्रा को मारी टक्कर, एम्स में भर्ती
Next: महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान : गोदियाल

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

पहचान छिपाकर नाबालिग को दिया शादी का झांसा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

लिखित आश्वासन के बाद खत्म हुआ 16 दिनों का क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीडीओ के तबादले की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.