Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बाघों की मौत बेहद गंभीर, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई: वन मंत्री
  • हरिद्वार

बाघों की मौत बेहद गंभीर, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई: वन मंत्री

RNS INDIA NEWS 20/05/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। श्यामपुर रेंज में दो बाघों की संदिग्ध मौत के मामले को वन मंत्री सुबोध उनियाल ने गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। बुधवार को घटनास्थल पहुंचे मंत्री ने अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यदि जांच में किसी स्तर पर विभागीय लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए। मंत्री ने कहा कि वन्यजीवों के साथ क्रूरता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। श्यामपुर रेंज के सजनपुर बीट स्थित कंपार्टमेंट संख्या-9 में सोमवार शाम गश्त के दौरान वन विभाग की टीम को करीब दो साल के नर बाघ का शव मिला था। वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक वन गुज्जर को गिरफ्तार किया था। इसके अगले दिन उसी क्षेत्र के आसपास एक मादा बाघ का शव भी बरामद हुआ। एक साथ दो बाघों की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया। जांच में सामने आया कि दोनों बाघों के चारों पैर कटे हुए थे, हालांकि उनकी खाल और दांत सुरक्षित मिले। घटनास्थल के पास एक मृत भैंस का शव भी बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई कि बाघिन ने वन गुज्जरों की भैंस का शिकार किया था। इसके बाद भैंस के शव पर जहरीला पदार्थ छिड़क दिया गया, जिसे खाने से दोनों बाघों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार आरोपी रात के अंधेरे में बाघों की खाल उतारने और दांत निकालने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले वन विभाग ने दबिश देकर एक आरोपी को पकड़ लिया। वन विभाग को वन गुज्जरों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मुखबिर से मिली थी। सूचना के आधार पर क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके दौरान पूरे मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। उत्तराखंड से बाहर भी टीमों को भेजा गया है। घटना के बाद कई वन गुज्जर अपने डेरे छोड़कर चले गए हैं और कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि मृत मिले दोनों बाघ आपस में भाई-बहन थे और अपनी मां के साथ जंगल में रह रहे थे। शुरुआत में आशंका जताई जा रही थी कि कहीं बाघिन ने भी जहरीला मांस तो नहीं खा लिया, लेकिन अधिकारियों का दावा है कि बाघिन सुरक्षित है। जंगल में उसके पैरों के निशान मिलने की पुष्टि भी की गई है। वन गुज्जरों के विस्थापन के सवाल पर मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है और अदालत के निर्णय के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसडीआरएफ ने दिया आपदा प्रबंधन और रेस्क्यू प्रशिक्षण
Next: अशासकीय विद्यालयों में नियुक्तियों पर लगी रोक हटाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

आधा-अधूरा नाला निर्माण बना मुसीबत, खस्ताहाल सड़क और जलभराव से धनपुरा-दोगीवाला के ग्रामीण परेशान

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे कर्मचारियों का लोगों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जुलाई
  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.