Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसडीआरएफ ने दिया आपदा प्रबंधन और रेस्क्यू प्रशिक्षण
  • अल्मोड़ा

एसडीआरएफ ने दिया आपदा प्रबंधन और रेस्क्यू प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 20/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। आपदा के दौरान त्वरित और प्रभावी राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर बुधवार को पुलिस लाइन अल्मोड़ा में एसडीआरएफ की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन, खोज एवं बचाव से जुड़ी विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। एसडीआरएफ पोस्ट सरियापानी की टीम ने प्रशिक्षण के दौरान पुलिस बल को आपदा प्रबंधन चक्र, आपदा के समय किए जाने वाले जरूरी कार्यों और सुरक्षा संबंधी सावधानियों की जानकारी दी। साथ ही प्राथमिक उपचार और फर्स्ट रिस्पॉन्स की भूमिका पर भी विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान सीपीआर और एफबीएओ से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। इसके अलावा घायल व्यक्तियों को सुरक्षित तरीके से उठाने और स्थानांतरित करने, उपलब्ध संसाधनों से अस्थायी स्ट्रेचर तैयार करने तथा रोप रेस्क्यू तकनीकों का भी अभ्यास कराया गया। एसडीआरएफ अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस बल को आपदा के समय एसडीआरएफ की कार्यप्रणाली से अवगत कराना और संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बेहतर समन्वय स्थापित करना है। प्रशिक्षण टीम में उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल, आरक्षी हरपाल सिंह और आरक्षी कृष्णा कार्की शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बावरिया गैंग के दो चेन स्नेचर पानीपत से गिरफ्तार
Next: बाघों की मौत बेहद गंभीर, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई: वन मंत्री

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.