Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मांगों को लेकर लैब टेक्नोलॉजिस्टों का सचिवालय कूच, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
  • देहरादून

मांगों को लेकर लैब टेक्नोलॉजिस्टों का सचिवालय कूच, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

RNS INDIA NEWS 19/05/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट संघ उत्तराखंड के आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीएससी एमएलटी प्रशिक्षित युवाओं ने मंगलवार को सचिवालय कूच किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपेक्षा का आरोप लगाया।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष खाली और महासचिव मयंक राणा ने कहा कि राज्य गठन के 26 वर्ष बाद भी लैब टेक्नोलॉजिस्टों के लिए स्पष्ट सेवा नियमावली नहीं बनाई गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षित और पंजीकृत युवा बेरोजगार घूम रहे हैं, जबकि सरकारी अस्पतालों की प्रयोगशालाओं को निजी कंपनियों को ठेके पर दिया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इससे स्थायी रोजगार के अवसर खत्म हो रहे हैं और जांच की गुणवत्ता पर भी असर पड़ रहा है। पहाड़ी और ग्रामीण क्षेत्रों में लैब तकनीशियनों की भारी कमी के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि आईपीएचएस-2012 मानकों के अनुसार लैब तकनीशियन के पदों का तत्काल सृजन किया जाए। साथ ही सभी रिक्त पदों को वर्षवार मेरिट के आधार पर पारदर्शिता के साथ भरा जाए। लंबे समय से भर्ती नहीं होने के कारण ओवरएज हो चुके अभ्यर्थियों को आयु सीमा में एकमुश्त छूट देने की भी मांग उठाई गई।

प्रदर्शन में उपाध्यक्ष रणवीर बिष्ट, धनवीर, रजत मोहिन, गणेश गोदियाल, रजत समेत बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 80 गिरफ्तार और 2316 लोगों का सत्यापन
Next: दबंगों पर हथियारों के बल पर भूमि पर कब्जे के प्रयास का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
  • महिला ने पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफनाया, ऊपर से टाइल्स लगवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.