Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ओवरटेक के दौरान दो कारों की भिड़ंत, बाइक सवार गंभीर
  • ऊधम सिंह नगर

ओवरटेक के दौरान दो कारों की भिड़ंत, बाइक सवार गंभीर

RNS INDIA NEWS 12/05/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर मंगलवार सुबह ओवरटेक के दौरान दो कारों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार, झगड़पुरी मोड़ के पास एनएच-74 पर सड़क निर्माण कार्य के चलते यातायात वन-वे किया गया है। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बिजनौर जिले के शेरकोट निवासी जायद पुत्र इसरार अहमद अपनी कार से रुद्रपुर की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रक को ओवरटेक करते समय अचानक कार का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित कार सामने से आ रही दूसरी कार से जा भिड़ी। दूसरी कार में सवार पंजाब नेशनल बैंक, बाजपुर शाखा में कार्यरत सुरभि बाल-बाल बच गईं। टक्कर के बाद जायद की कार एक बाइक से भी टकरा गई, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। मौके पर पुलिस विभाग से रविंद्र कुमार और दिनेश कुमार रावत मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कपकोट-शामा में तेज बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान
Next: इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों से किया जागरूक

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.