Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • साप्ताहिक बाजार लगाने पहुंचे दुकानदारों को प्रशासन ने खदेड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

साप्ताहिक बाजार लगाने पहुंचे दुकानदारों को प्रशासन ने खदेड़ा

RNS INDIA NEWS 19/02/2021
rns featured image new

काशीपुर। पुराने नगर पालिका चौक पर साप्ताहिक बाजार लगाने पहुंचे दुकानदारों को पुलिस एवं पालिका प्रशासन ने खदेड़ दिया। इससे दुकानदार नाराज हो गए। उन्होंने साप्ताहिक बाजार लगाने देने की मांग की। कई वर्षों से पुराने नगर पालिका चौक पर साप्ताहिक बाजार लगता था। यहां जसपुर समेत आसपास के इलाकों के दुकानदार सामान बेचने आते थे। लॉकडाउन के बाद लंबे समय तक बाजार बंद रहा। छूट मिलने के बाद दुकानदारों ने बाजार लगवाने के काफी प्रयास किए। गुरुवार को उन्होंने पालिका बोर्ड की बैठक में पुराने नगर पालिका चौक में साप्ताहिक बाजार लगवाने की मांग की। विधायक आदेश चौहान और सभासदों ने बाजार का प्रस्ताव पास कराकर हाईकोर्ट को भेजने की बात कही थी। इधर, शुक्रवार को प्रस्ताव पास होने की जानकारी पर दुकानदार बाजार में फड़ लगाने पहुंच गए। पालिका प्रशासन को इसकी सूचना मिली तो पुलिस के जरिये सभी दुकानदार को बाजार से खदेड़ दिया। पालिका कर्मियों का कहना था कि हाईकोर्ट के आदेश से स्थान पर फड़ नहीं लगाये जा सकते हैं। इसके चलते दुकानदार अपना सामान उठाकर चले गए। पालिका के ईओ फईम खां ने बताया कि मनोज अग्रवाल बनाम अन्य के मामले में हाईकोर्ट ने पुरानी नगर पालिका चौक को अतिक्रमण मुक्त रखने के आदेश दिए है। हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में ही दुकानदारों को हटाया गया है। बताया कि पालिका बोर्ड से पारित प्रस्ताव को शासन को भेजा जायेगा। शासन के आदेश के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वेतन की मांग को लेकर रोडवेज संविदा कर्मी मुखर
Next: लॉटरी का झांसा देकर युवती से हजारों की रकम हड़पी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
  • राशिफल 16 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.