Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • वेतन की मांग को लेकर रोडवेज संविदा कर्मी मुखर
  • नैनीताल

वेतन की मांग को लेकर रोडवेज संविदा कर्मी मुखर

RNS INDIA NEWS 19/02/2021
rns featured image new

नैनीताल। उत्तराखंड रोडवेज संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन की शुक्रवार को हुई आम बैठक में कर्मचारियों के लंबित वेतन को लेकर निगम प्रशासन की मुखालफत की गई। पांच माह के वेतन की मांग को लेकर कर्मचारियों ने नारेबाजी की। फरसौली रोडवेज कार्यशाला में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए काठगोदाम शाखा अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि संविदा कर्मचारी न्यूनतम मेहनताने पर एक नियमित कर्मचारी के समकक्ष अथवा अधिक कार्य कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बीते पांच माह से वेतन न मिल पाने के कारण उनके परिवार के समक्ष रोजी रोटी का संकट गहरा गया है। वर्तमान में बच्चों के स्कूल, फीस समेत अन्य खर्चे का समय है, लेकिन वेतन न मिल पाने के चलते कर्मचारी परेशान हैं। मांग करने पर उन्हें कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं। महामंत्री गोकुल सिंह ने निगम प्रबंधन से प्राथमिकता के साथ संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की। कहा कि नियमितीकरण नहीं करने पर उन्हें एक समान कार्य के लिए समान वेतन का लाभ दिया जाए। बैठक में संगठन श्रेणी कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा कर उनके निस्तारण के लिए कार्ययोजना पर कर्मियों के सुझाव भी लिए गए। भवाली डिपो के शाखा चुनाव के क्रम में संभावित तिथि तय कर शीघ्र घोषणा किया जाना तय किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पूरे प्रदेश भर में 2908 विशेष श्रेणी कर्मी कार्यरत हैं। लंबित वेतन व अन्य मांगों को लेकर एक साथ मिलकर अपने हितों की लड़ाई के लिए संघर्ष का ऐलान किया जाएगा। इस दौरान निगम प्रबंधन एवं शासन को ज्ञापन भी भेजा गया। बैठक में प्रदेश मंत्री हिमांशु उपाध्याय, जगदीश चंद्र, पंकज कुमार, विद्यासागर, अहमद, चंद्रकांत, कृपाशंकर, जगदीश, मयंक, महेश, भुवन, जगन सिंह, हरि शंकर, दिनेश जोशी, जगदीश जोशी, प्रताप सिंह संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जीएमवीएन के साथ प्रस्तावित विलय के खिलाफ उतरे केएमवीएन कर्मचारी
Next: साप्ताहिक बाजार लगाने पहुंचे दुकानदारों को प्रशासन ने खदेड़ा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.