Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • एकल टेंडर प्रणाली के विरोध में उतरे डुंडा के प्रधान
  • उत्तरकाशी

एकल टेंडर प्रणाली के विरोध में उतरे डुंडा के प्रधान

RNS INDIA NEWS 26/04/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। विकासखंड डुंडा में योजनाओं के संचालन के लिए सामग्री क्रय की प्रस्तावित टेंडर प्रक्रिया को लेकर ग्राम प्रधानों में भारी नाराजगी है। प्रधानों का आरोप है कि ब्लॉक स्तर पर एक ही वेंडर के माध्यम से सभी ग्राम पंचायतों को सामग्री आपूर्ति का प्रस्ताव न केवल अव्यवहारिक है बल्कि इससे कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होगी।उन्होंने टेंडर प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग रखी है। चेतावनी दी है कि यदि 30 अप्रैल तक सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है तो सभी प्रधान विरोध और आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। शनिवार को डुंडा विकासखंड के प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद पडियार की अध्यक्षता में प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। प्रधानों ने कहा कि विकासखंड की 103 ग्राम पंचायतों और 40 क्षेत्र पंचायत सदस्यों तक एक ही व्यक्ति के माध्यम से सामग्री पहुंचाना संभव नहीं है। दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में स्थित पंचायतों तक आपूर्ति में देरी, परिवहन लागत में वृद्धि और अन्य व्यवस्थागत कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही एकल वेंडर व्यवस्था से मनमानी और पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर पहले भी प्रधानों का प्रतिनिधिमंडल खंड विकास अधिकारी से मिलकर आपत्ति जता चुका है लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। प्रधानों का कहना है कि इस प्रक्रिया के पक्ष में दिए जा रहे तर्क का बिल्कुल भी आधार नहीं है। प्रधानों ने प्रशासन से मांग की है कि इस टेंडर प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। इस मौके पर प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष विनोद पडियार, धर्मेंद्र, दरवेश भंडारी, कमला बिष्ट, नीलम, समुद्री देवी, अमित, सौरभ रावत आदि प्रधान मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती, खाते से निकाल लिए 15 लाख
Next: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदाऊं-सालरा मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल, आवाजाही मुश्किल

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

प्रशासन ने गंगोत्री धाम में बांस लगाकर किए गंगा घाट बंद, तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.