Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • फिताड़ी अग्निकांड पीड़ितों से मिले हरक सिंह रावत
  • उत्तरकाशी

फिताड़ी अग्निकांड पीड़ितों से मिले हरक सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 14/04/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत सोमवार देर शाम मोरी क्षेत्र के फिताड़ी गांव पहुंचे। उन्होंने हाल ही में हुए फिताड़ी अग्निकांड से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि सरकार ने अग्निकांड से प्रभावित परिवारों की सुध नहीं ली है। मुलाकात के दौरान रावत ने कहा कि अग्निकांड में कई परिवारों का सबकुछ जलकर राख हो गया लेकिन सरकार की ओर से दी जा रही राहत राशि पीड़ितों के पुनर्वास के लिए बेहद कम और अपर्याप्त है। आपदा की इस घड़ी में सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रभावितों की समुचित सहायता करनी चाहिए थी जो नजर नहीं आ रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने इसे संवेदनहीन करार दिया और कहा कि पीड़ित परिवारों को तत्काल और पर्याप्त मदद मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खराब सड़कों के कारण आपदा के समय राहत व बचाव कार्य प्रभावित होते हैं जिससे हालात और गंभीर हो जाते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी हर परिस्थिति में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर पालिका पुरोला के अध्यक्ष बिहारीलाल शाह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान, राजपाल रावत, मोहन लाल भुराटा, हरिमोहन जुवांठा, मोहन सिलवाल मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अपर पुलिस अधीक्षक ने किया कोतवाली रानीखेत का निरीक्षण
Next: चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

सिलक्यारा टनल में दर्दनाक हादसा, पत्थर की चपेट में आकर मजदूर की मौत; कंपनी प्रबंधन पर सवाल

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

ज्ञानसू में गड्ढों में तब्दील हुआ गंगोत्री नेशनल हाईवे

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.