Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डिजिटल जीवन की रक्षा के लिए सजगता जरूरी: स्वामी चिदानंद
  • देहरादून

डिजिटल जीवन की रक्षा के लिए सजगता जरूरी: स्वामी चिदानंद

RNS INDIA NEWS 11/04/2026
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। परमार्थ निकेतन में शनिवार को दो दिवसीय साइबर सुरक्षा एवं निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का शुभारंभ स्वामी चिदानंद सरस्वती ने किया। पहले दिन चले सत्र में प्रतिभागियों को साइबर से संबंधित विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध की जानकारी दी गई। शनिवार को परमार्थ निकेतन में दो दिवसीय साइबर सुरक्षा एवं निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने किया। उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि सावधानी ही सुरक्षा है। आज डिजिटल युग में हमें अपने डिजिटल जीवन की रक्षा के लिए सजग रहना आवश्यक है। साइबर सुरक्षा केवल तकनीक का विषय नहीं, बल्कि यह हमारे विवेक और जागरूकता का भी प्रश्न है। एएसपी साइबर क्राइम कुश मिश्रा ने साइबर अपराधों के विभिन्न रूपों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने फिशिंग कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया आदि के बारे में बताया और इनसे बचने के लिए तरीके बताए। कहा कि यदि कोई व्यक्ति इनका शिकार हो जाए तो उसे क्या कानूनी कदम उठाने चाहिए। इस दौरान डिजिटल अरेस्ट, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड जैसे कई प्रकार के अपराधों पर विस्तार से चर्चा की और ओटीपी जैसी निजी जानकारी की सुरक्षा को अत्यंत आवश्यक बताया गया। मौके पर अन्वेषण अधिकारी एवं साइबर विशेषज्ञ भाग्यश्री, अधिवक्ता दीप्ति मिश्रा, अधिवक्ता आनंद मिश्रा, योगाचार्य विमल बधावन, रेखा मशरूवाला, आचार्य दीपक शर्मा, अजंना शर्मा आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदरीनाथ मंदिर में मोबाइल ले जाने पर रोक, काउंटर पर जमा करना होगा
Next: कोटद्वार में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन, अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगी सुविधाएं

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.