Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • सड़क मंजूर नहीं होने पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
  • टिहरी

सड़क मंजूर नहीं होने पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

RNS INDIA NEWS 06/04/2026
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। सड़क निर्माण की मांग को लेकर नगुन पट्टी के बिकोल के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उनियाल गांव से बिकोल के लिए पांच किमी सड़क की स्वीकृति नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने नगुन-अलमस- भवान मोटर मार्ग पर दो घंटे तक चक्काजाम किया। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। नायब तहसीलदार सुरेश चंद्र भट्ट ने आंदोलनरत लोगों को दो सप्ताह के भीतर मामले में उच्च अधिकारियों से वार्ता करवाने का आश्वासन दिया। तब जाकर जाम खुल पाया। सड़क निर्माण की एक सूत्री मांग को लेकर बिकोल गांव के लोग नारेबाजी करते हुए नगुन-अलमस- भवान मार्ग पर पहुंचे। सड़क निर्माण की मांग को लेकर वे पूर्वाह्न 11 बजे सड़क पर धरने पर बैठे गए। इस दौरान दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क सुविधा के अभाव में उन्हें अपने गांव पहुंचने के लिए पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। 2017 से वे उनियाल गांव से बिकोल तक पांच किमी सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। कई बार विधायक और डीएम को ज्ञापन दिया लेकिन सड़क निर्माण की स्वीकृति नहीं मिल पा रही है।
नगुन-अलमस- भवान सड़क पर चक्काजाम की सूचना पर नायाब तहसीलदार सुरेश चंद्र भट्ट, थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने नायाब तहसीलदार भट्ट को सड़क निर्माण करने, आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत करने, प्राथमिक विद्यालय मिस्त्रीयाणा के किचन का मरम्मत करने की मांग की।
नायाब तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि मांगों के संबंध में दो सप्ताह के अंतर्गत गांव के प्रतिनिधिमंडल की डीएम और अन्य उच्च अधिकारियों से वार्ता कराई जाएगी। तब अपराह्न एक बजे जाम खुल पाया। इस मौके पर पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख गुलाब सिंह बरवाण, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष श्रीपाल पंवार, दीवान सिंह पंवार, जगबीर सिंह रावत, गोपाल सिंह, किशन लाल बरवाण, पिंगला देवी, पूर्णा देवी, राखी देवी, आषाढ़ी देवी आदि मौजूद रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गढ़वाल विवि में आठ अप्रैल को होगी प्रवेश समिति की बैठक
Next: राशिफल 07 अप्रैल

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.