Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शहीद दिवस पर यूकेडी ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
  • अल्मोड़ा

शहीद दिवस पर यूकेडी ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 23/03/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु की पुण्यतिथि पर सोमवार को उत्तराखंड क्रांतिदल, अल्मोड़ा द्वारा शहीद दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के साहस, देशभक्ति और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने कहा कि 23 मार्च 1931 को देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले इन वीरों का बलिदान आज भी समाज, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने और राज्य के विकास व संरक्षण के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी ने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने हंसते-हंसते देश की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, जो आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाता रहेगा। जिला महामंत्री देवेश जोशी ने भी युवाओं से शहीदों के सपनों के भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में गिरीश नाथ गोस्वामी, मोहित साह, पान सिंह लटवाल, त्रिलोक लटवाल, पंकज सिंह, सोनू नेगी, मनीष कांडपाल, सुरजीत, पुष्कर सिंह, पवन चम्याल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीडीसी बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भड़के नेता प्रतिपक्ष
Next: अल्मोड़ा: मनरेगा से चार वर्षों में 11697 लाख रुपये से अधिक के हुए कार्य

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.