Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • युवक को घर से बुलाकर जानलेवा हमला कर बनाया बंधक
  • ऊधम सिंह नगर

युवक को घर से बुलाकर जानलेवा हमला कर बनाया बंधक

RNS INDIA NEWS 25/02/2026
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  आईटीआई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परमानंदपुर में एक युवक को काम का झांसा देकर बुलाने के बाद बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यूपी के बथुआखेड़ा, ठाकुरद्वारा निवासी यूसुफ पुत्र एहसान अली ने कोतवाली आईटीआई में तहरीर देकर बताया कि उसका भाई साहिबे आलम परमानंदपुर में रहकर चालक का काम करता है। आरोप है कि 23 फरवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे अयान नामक युवक ने साहिबे आलम को फोन कर ट्रैक्टर चलाने के बहाने सड़क पर बुलाया। साहिबे आलम जैसे ही परमानंदपुर रोड पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद अयान पुत्र रईस, कबीर पुत्र शौकीन शाह, शोएब पुत्र तौफीक हाजी, गुलाम नबी पुत्र शौकीन शाह और सरफराज पुत्र शकील ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद उसे जबरन एक घर में ले जाकर बंधक बना लिया गया, जहां दोबारा मारपीट की गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर युवक को छुड़ाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आईटीआई कोतवाली प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अगले साल पूरा करें लैंड पोर्ट का काम: सतपाल
Next: लापता नाबालिग को 24 घंटे के भीतर किया बरामद

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
  • दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, जनहित को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.