Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • छात्र हरिओम की हत्या के खुलासे को एसएसपी ने दिए निर्देश
  • ऊधम सिंह नगर

छात्र हरिओम की हत्या के खुलासे को एसएसपी ने दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/02/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। आईआईटी मुंबई के छात्र हरिओम राणा की हत्या के खुलासे के लिए एसएसपी ने नानकमत्ता थाने में पहुंचकर अफसरों को निर्देशित किया। इस दौरान वे टीम ने साथ घटनास्थल पर गये और हरिओम के परिवारजनों से भी वार्ता की। गौरतलब है 19 दिसंबर को ग्राम खैराना निवासी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सेवा प्रकल्प संस्थान सुरेश राणा का पुत्र हरिओम राणा सामान लेने सिसईखेड़ा गया था। लेकिन वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने देर रात उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी थी। 20 दिसंबर को नानकसागर जलाशय के पास हरिओम का शव मिला था। हरिओम के हाथ पैर बंधे हुए थे। हरिओम की बाइक और जैकेट घटनास्थल के नजदीक थी। 12 दिन बाद पुलिस ने मोबाइल भी बरामद कर लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा कायम किया था। जनपद के थानों की चार टीमों के अलावा एसओजी, एसटीएफ भी हत्याकांड के खुलासे में जुटी रही। हालांकि पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है। रविवार देर शाम एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, एएसपी ममता बोहरा, सीओ मनोज ठाकुर, एसओ कमलेश भट्ट के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मृतक हरिओम के परिजनों से भी वार्ता कर जानकारी ली। एसएसपी ने परिजनों को बताया एक और टीम गठित की है। एसओ कमलेश भट्ट ने कहा एसओजी भी जांच में जुटी है। एक बार फिर से सम्पर्क मार्ग के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, मोबाइल फोन जांच के लिए भेजा गया था। बताया जाता है मोबाइल से भी कोई सुराग नहीं मिले हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन तलाक बोल बीबी से स्टॉम्प पर लिखवाया हलाला एंग्रीमेंट
Next: भाजपा नेता पर पत्नी की हत्या का केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.