Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चौखुटिया में पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों के जाने हालचाल
  • अल्मोड़ा

चौखुटिया में पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों के जाने हालचाल

RNS INDIA NEWS 22/02/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और कुशलक्षेम जानने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन भल छौ’ के तहत कोतवाली चौखुटिया पुलिस ने क्षेत्र में अकेले रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस ने उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में निवास कर रहे एकल बुजुर्गों का विवरण संकलित करने और समय-समय पर उनसे संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्हें बीट अधिकारी और कोतवाली के संपर्क नंबरों के साथ ही आपातकालीन हेल्पलाइन 112 की जानकारी दी गई। पुलिस ने बुजुर्गों से कहा कि स्वास्थ्य या किसी अन्य प्रकार की समस्या होने पर वे तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय पर सहायता पहुंचाई जा सके। अपने घर पर पुलिस को देख और सहयोग का भरोसा मिलने पर बुजुर्गों ने खुशी जताई और पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में हिंदू सम्मेलन का आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
Next: सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रक मुख्यालय का 16वां स्थापना दिवस उत्साह से मनाया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-31 at 18.57.36_11zon
  • अल्मोड़ा

विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.