Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बाइक-स्कूटर की भिड़ंत में रेलवे तकनीशियन की मौत, तीन घायल
  • हरिद्वार

बाइक-स्कूटर की भिड़ंत में रेलवे तकनीशियन की मौत, तीन घायल

RNS INDIA NEWS 21/02/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। शहर कोतवाली क्षेत्र के पुराना औद्योगिक इलाके में हिल बाईपास मार्ग पर शनिवार को मोटरसाइकिल और स्कूटर की टक्कर में रेलवे के तकनीशियन की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों को हालत नाजुक होने पर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। यह हादसा शुक्रवार रात दस बजे हिल बाईपास स्थित मारुति ट्रू वैल्यू स्टोर के सामने हुआ। कापुर भट्टपुरा, थाना रजतपुर जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी मोनित इन दिनों ज्वालापुर में रेलवे स्टेशन पर तकनीशियन के पद पर कार्यरत थे। वह स्कूटर से ड्यूटी के लिए हरिद्वार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। सूचना पर शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। मेला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के मोनित को मृत घोषित कर दिया। घायल बाइक सवारों की पहचान प्रदीप उर्फ भास्कर (23) निवासी टिबड़ी रानीपुर, राहुल (35) निवासी बुलंदशहर और अंतरिक्ष (24) निवासी टिबड़ी रानीपुर के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद राहुल और अंतरिक्ष को गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। प्रदीप का उपचार मेला अस्पताल में चल रहा है। शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजयुमो ने कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला दहन
Next: अल्मोड़ा में निशुल्क चिकित्सा शिविर में 120 से अधिक लोगों ने लिया लाभ

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.