Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • एडीएम की फर्जी आईडी बनाकर साइबर ठगी की कोशिश
  • ऊधम सिंह नगर

एडीएम की फर्जी आईडी बनाकर साइबर ठगी की कोशिश

RNS INDIA NEWS 16/02/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  साइबर ठगों द्वारा एडीएम कौस्तुभ मिश्रा के नाम से फर्जी आईडी बनाकर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है। एडीएम ने धोखाधड़ी की आशंका के चलते साइबर क्राइम थाना पंतनगर में शिकायत की है। मामले की जानकारी मिलने पर एडीएम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट (फेसबुक) के माध्यम से लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सोमवार को परिचितों से सूचना मिली कि उनके नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी अकाउंट बनाया गया है। एडीएम ने स्पष्ट किया कि उनके नाम से आने वाली किसी भी संदिग्ध रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें और न ही किसी प्रकार का लेनदेन करें। उन्होंने आशंका जताई है कि इस फर्जी आईडी के माध्यम से पैसों की मांग, सहयोग के नाम पर ठगी या अन्य प्रकार का फ्रॉड किया जा सकता है। एडीएम ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में साइबर क्राइम थाना पंतनगर में शिकायत की है। इससे पहले भी कई अधिकारियों के नाम से फर्जी आईडी बनाकर ठगी के प्रयास किए जा चुके हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: काशीपुर ने जीता ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब
Next: महिलाओं से अश्लील हरकत करने पर युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.