Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी
  • हरिद्वार

रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

RNS INDIA NEWS 12/02/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। मध्य हरिद्वार में बैंक से रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला को झांसे में लेकर बदमाश 50 हजार रुपये नकद और कानों के कुंडल लेकर फरार हो गए। भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। राजीव नगर कॉलोनी निवासी 75 वर्षीय आनंदी गुरुवार दोपहर पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से 50 हजार रुपये निकालकर घर लौट रही थीं। वह गोविंदपुरी के सामने मुख्य मार्ग पर स्थित शोरूम के पास पहुंचीं। वहां जूस का ठेले पर अक्सर भीड़ रहती है। तभी दो अज्ञात व्यक्ति उनके पास पहुंचे। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर बैंक से निकाली गई पूरी रकम ले ली। आरोपियों ने उनके कानों से कुंडल भी उतरवा लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। कुछ समय बाद महिला को ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही ज्वालापुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश की। देर शाम तक आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रात के अंधेरे में ‘उड़ा’ रहे थे ‘तितली-कबूतर’, पुलिस ने पकड़ा
Next: ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.