Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा
  • ऊधम सिंह नगर

नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा

RNS INDIA NEWS 11/02/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। शक्तिफार्म क्षेत्र में नौकरी और शादी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शक्तिफार्म निवासी एक युवक और उसके परिचित पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र निवासी एक युवती की मुलाकात बैकुंठपुर, शक्तिफार्म निवासी अविनाश विश्वास से हुई थी। आरोप है कि अविनाश ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर 18 अप्रैल 2024 को उसे रुद्रपुर के एक होटल में स्टाफ से मिलाने के बहाने बुलाया, जहां नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो खींच लीं। इसके बाद शादी और नौकरी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि अविनाश ने यह बात अपने परिचित विपिन गाइन निवासी गुरुग्राम, शक्तिफार्म को बताई। 31 मार्च 2025 को विपिन युवती को नैनीताल के एक अधिकारी से मिलाने के बहाने ले गया। वहां अधिकारी के न मिलने की बात कहकर होटल में रुकवाया और फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि 10 सितंबर 2025 को जब वह घर पर अकेली थी, तब दोनों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एसएसआई राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश
Next: बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

अभद्रता के आरोप पर जसपुर विधायक धमके कोतवाली

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में 20 हजार की रिश्वत लेते जेई को विजिलेंस ने दबोचा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.