Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चार श्रम संहिताओं के विरोध में मजदूरों ने निकाली बाइक रैली
  • ऊधम सिंह नगर

चार श्रम संहिताओं के विरोध में मजदूरों ने निकाली बाइक रैली

RNS INDIA NEWS 09/02/2026
default featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड्स) के विरोध में 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रीय आम हड़ताल को सफल बनाने के उद्देश्य से श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सोमवार को बाइक रैली निकाली गई। रैली परशुराम चौक ट्रांजिट कैंप से शुरू होकर गांधी पार्क तक पहुंची। परशुराम चौक पर आयोजित संक्षिप्त सभा को संबोधित करते हुए संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार के लागू किए गए चार श्रम संहिताएं मजदूर विरोधी हैं। सरकार ने पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर पूंजीपतियों के हित में नए कानून लागू किए हैं, जिससे श्रमिकों का शोषण बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि मजदूर वर्ग पहले से ही कठिन हालात में जीवन यापन कर रहा है और नई श्रम संहिताएं उसे बंधुआ मजदूरी की ओर धकेलेंगी। सीएसटीयू के मुकुल ने कहा कि सरकार श्रम संहिताओं को आकर्षक शब्दों में प्रस्तुत कर मजदूरों को गुमराह कर रही है। पुराने 29 श्रम कानूनों में जो अधिकार मजदूरों को प्राप्त थे, उन्हें समाप्त कर चार श्रम संहिताएं लाई गई हैं। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था में स्थायी रोजगार की जगह फिक्स्ड टर्म नौकरी लागू होगी, जिससे श्रमिकों पर हमेशा नौकरी जाने का खतरा बना रहेगा। मुकुल ने कहा कि इन कानूनों के तहत यूनियन बनाकर मजदूरों का संगठित होना असंभव हो जाएगा, जिससे कंपनियों को मजदूरों का शोषण करने की खुली छूट मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि अब 300 श्रमिकों तक की नियुक्ति करने वाले उद्योग बिना राज्य सरकार की अनुमति के कभी भी बंद किए जा सकेंगे, जबकि पहले यह सीमा 100 श्रमिकों की थी। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार देश की जमीन और संसाधनों को अडानी, अंबानी जैसे बड़े पूंजीपतियों को सौंप रही है और अमृतकाल के नाम पर गैर-संवैधानिक नीतियों को कानूनी जामा पहनाया जा रहा है। इस मौके पर भाकपा(माले) के ललित मटियाली, इंकलाबी मजदूर केंद्र के दिनेश चंद्र, ऐक्टू जिला सचिव अनिता अन्ना, हरेंद्र सिंह, महेंद्र राणा, जगमोहन, पुष्कर खाती, भीम सिंह, कमल, डूंगर सिंह, धीरज जोशी, हीरा राठौर सहित दर्जनों श्रमिक मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएस बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई सचिव समिति की बैठक सम्पन्न
Next: दो दिवसीय प्रतिभा दिवस कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में दिखाई प्रतिभा

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

डंपर ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पत्नी की मौत

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

मंगलवार को शराब व बड़े नॉनवेज प्रतिष्ठानों को बंद रखने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

अस्पताल स्वामी ने दो डॉक्टरों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 फरवरी
  • जीआरपी के हर थाने की हेल्पडेस्क में महिलाकर्मी की तैनाती होगी
  • साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला में विद्यार्थियों को किया जागरूक
  • कर्नल को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच दे 11.20 लाख ठगे
  • टेंट हाउस में आग से मचा हड़कंप, 30 हजार लीटर पानी की बौछार से बुझाई गईं लपटें
  • डीएलआरसी बैठक में बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.