Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जहरखुरानी ने बनाया बैंक अफसर को शिकार, नकदी और मोबाइल लूटा
  • देहरादून

जहरखुरानी ने बनाया बैंक अफसर को शिकार, नकदी और मोबाइल लूटा

RNS INDIA NEWS 13/02/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। दिल्ली रूट पर रोडवेज की बस में एक प्राइवेट बैंक के सीनियर अफसर को नशीली नमकीन खिलाकर नगदी और मोबाइल लूट लिया। उत्तराखंड रोडवेज की बस में सवार पीडि़त वीकेंड पर देहरादून घर आ रहा था। बेहोशी की हालत में पीडि़त को ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक भानियावाला, देहरादून निवासी आशीष चौहान (25) पुत्र सत्यपाल सिंह चौहान जनकपुरी, दिल्ली स्थित एक प्राइवेट बैंक में सीनियर अफसर के पद पर कार्यरत हैं। बकौल आशीष शनिवार को वीकेंड के चलते भानियावाला घर आने के लिए शुक्रवार रात 9:30 बजे अंतरराज्यीय बस अड्डा दिल्ली से ऋषिकेश के लिए उत्तराखंड रोडवेज बस में सवार हुआ था। बताया कि रास्ते में एक सहयात्री ने खुद को रुद्रप्रयाग का बताकर दोस्ती गांठ ली। विश्वास में लेकर खाने के लिए नमकीन दी। नमकीन खाने के बाद बेहोशी छा गई। शनिवार सुबह रोडवेज बस अड्डा ऋषिकेश परिसर से बेहोशी की हालत में उन्हें ऑटो चालक ने राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती कराया। होश आने पर पीडि़त ने बताया कि जहरखुरानी उनके पास से तीन हजार की नगदी, एटीएम, आधार और पेन कार्ड समेत मोबाइल लूट कर ले गया है। उसकी नमकीन खाने से यह हालत हुई है। सूचना पर दोपहर में भानियावाला से आशीष के परिजन अस्पताल पहुंच गए। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनहित से जुड़ी योजना और विचार पर दोषारोपण करना कुछ लोगों की आदत हो गई है: भगत सिंह कोश्यारी
Next: राशिफल 14 फरवरी

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.