Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चेकिंग के दौरान किशोर से 112.3 ग्राम स्मैक बरामद
  • ऊधम सिंह नगर

चेकिंग के दौरान किशोर से 112.3 ग्राम स्मैक बरामद

RNS INDIA NEWS 25/01/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। गदरपुर कोतवाली पुलिस और एसटीएफ कुमाऊं यूनिट की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने गदरपुर क्षेत्र से चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार किशोर से 112.3 ग्राम स्मैक बरामद की है। किशोर ने बताया कि उसके माता पिता उससे स्मैक की तस्करी करवाते हैं। पुलिस ने नाबालिग को संरक्षण में लेते हुए आरोपी माता-पिता के खिलाफ बीएनएस की धारा 95 के तहत जिले का पहला मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि शनिवार देर शाम गदरपुर क्षेत्र में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान करतारपुर रोड तिराहे की पुलिया के पास एक स्कूटी सवार किशोर को रोका गया। पुलिस टीम को देखकर किशोर घबरा गया, जिससे संदेह हुआ। तलाशी लेने पर स्कूटी की डिग्गी से 112.3 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 33 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि यह स्मैक उसे उसके माता-पिता ने दी थी और पुलिया के पास खड़े एक व्यक्ति को सौंपने के निर्देश दिए थे। पुलिस जांच में यह साफ हुआ कि माता-पिता अपने ही नाबालिग बेटे से नशे की तस्करी करवा रहे थे, जो न केवल अमानवीय है, बल्कि गंभीर संगठित अपराध की श्रेणी में आता है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी माता-पिता के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के साथ-साथ धारा 95 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। ऊधमसिंह नगर में यह पहला मामला है, जिसमें बच्चों से अपराध कराए जाने पर धारा 95 बीएनएस का इस्तेमाल किया गया है।

दंपति के खिलाफ गदरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है। आरोपी पिता हिस्ट्रीशीटर और बड़ा मादक पदार्थ तस्कर है, जो क्षेत्र में ‘नकटा’ के नाम से कुख्यात है। किशोर से तस्करी कराने वाले माता-पिता की तलाश जारी है, जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। –मणिकांत मिश्रा, एसएसपी, ऊधमसिंह नगर

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मन की बात कार्यक्रम का हर एपिसोड प्रेरणादायी होता है: सीएम धामी
Next: गांधी पार्क में आयोजित रैली में महिला वक्ता से अभद्रता का आरोप, मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.