Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गांधी पार्क में आयोजित रैली में महिला वक्ता से अभद्रता का आरोप, मुकदमा दर्ज
  • अल्मोड़ा

गांधी पार्क में आयोजित रैली में महिला वक्ता से अभद्रता का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 25/01/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। गांधी पार्क में आठ जनवरी को अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विभिन्न जन संगठनों की ओर से निकाली गई शांतिपूर्ण रैली के दौरान एक महिला वक्ता के साथ अभद्रता, धमकी और हिंसा के प्रयास का मामला सामने आया है। इस संबंध में भारती पांडे ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर में भारती पांडे ने बताया कि रैली के दौरान मंच से अपने विचार रखते समय वैभव जोशी निवासी बाड़ी-बगीचा, अल्मोड़ा ने उनके भाषण में जानबूझकर हस्तक्षेप किया। आरोप है कि आरोपी ने आक्रामक रूप से आगे बढ़ते हुए गाली-गलौच की और शारीरिक नुकसान पहुंचाने के इरादे से झपटने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद नागरिकों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाली और आरोपी को वहां से बाहर किया। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद इंटरनेट मीडिया पर उनके खिलाफ संगठित तरीके से घृणा और भय का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। आरोप लगाया गया है कि उनके भाषण की वीडियो को तोड़-मरोड़कर प्रसारित किया गया और इसके जरिए गलत नैरेटिव गढ़ा जा रहा है। साथ ही उन्हें जान से मारने, यौन हिंसा और चरित्र हनन जैसी धमकियां भी दी जा रही हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है। भारती पांडे ने स्पष्ट किया कि उनके वक्तव्य में किसी जाति, धर्म या समुदाय के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं थी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लोकतांत्रिक मांग रखना था। तहरीर में उन्होंने बीएनएस और आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई, डिजिटल फॉरेंसिक जांच और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चेकिंग के दौरान किशोर से 112.3 ग्राम स्मैक बरामद
Next: बालिका दिवस पर छात्राओं को दिलाई नारी सशक्तिकरण की शपथ

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.