Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बालिका दिवस पर छात्राओं को दिलाई नारी सशक्तिकरण की शपथ
  • हरिद्वार

बालिका दिवस पर छात्राओं को दिलाई नारी सशक्तिकरण की शपथ

RNS INDIA NEWS 25/01/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के तत्वावधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर रुड़की तहसील क्षेत्र में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लालकुर्ती स्थित मारवाड़ी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण रुड़की की सचिव एवं सिविल जज उपाधि सिंघल ने किया। इस अवसर पर छात्राओं और शिक्षकों को राष्ट्र और नारी सशक्तीकरण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल जज उपाधि सिंघल ने बालिका दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उनसे जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक एवं प्रतियोगात्मक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का आभार जताया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालंटियर कोमल, किरण, आदर्श, दीपक, अरविंद, बृजबाला, शिवानी, अरुण, अमृता, नूतन, सरिता, सचिन, रोहित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गांधी पार्क में आयोजित रैली में महिला वक्ता से अभद्रता का आरोप, मुकदमा दर्ज
Next: शंकराचार्य से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में मौन उपवास

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.