Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बहादराबाद को मिला नया फायर स्टेशन, अग्निकांड पर लगेगी लगाम
  • हरिद्वार

बहादराबाद को मिला नया फायर स्टेशन, अग्निकांड पर लगेगी लगाम

RNS INDIA NEWS 18/03/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। औद्योगिक क्षेत्र बहादराबाद को फायर स्टेशन मिल गया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बुधवार को नए फायर स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके शुरू होने से क्षेत्र में आग लगने की घटनाओं पर त्वरित काबू पाने में मदद मिलेगी। स्थानीय लोगों व उद्योगों को राहत मिल सकेगी। उद्घाटन के दौरान एसएसपी ने पूजा-अर्चना कर फायर स्टेशन के संचालन की शुरुआत कराई। इसके बाद उन्होंने परिसर का निरीक्षण किया और वहां तैनात स्टाफ को दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि आगजनी की घटनाओं में तेजी से प्रतिक्रिया देना सबसे महत्वपूर्ण होता है। सभी कर्मियों को हर समय सतर्क और तैयार रहना होगा। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बहादराबाद में फायर स्टेशन बनने से मायापुर और सिडकुल स्थित फायर स्टेशनों पर पड़ने वाला दबाव कम होगा। इससे पूरे क्षेत्र में आपातकालीन सेवाएं और अधिक प्रभावी होंगी। खासतौर पर औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां आग लगने की आशंका अधिक रहती है। ऐसे में यह फायर स्टेशन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने फायर कर्मियों को निर्देश दिए कि वे न केवल आगजनी की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करें, बल्कि लोगों को जागरूक करने और अग्निकांडों के रोकथाम के उपायों पर भी ध्यान दें। आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में एसएसपी ने फायर स्टेशन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना भी हम सभी की जिम्मेदारी है। इस मौके पर एसपी क्राइम निशा यादव, एसपी सिटी अभय सिंह, फायर स्टेशन अधिकारी वंश यादव समेत कई पुलिस और फायर विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डंपर ने फाइनेंस कंपनी के एग्जीक्यूटिव को कुचला, मौत
Next: गैस सिलेंडर की केवाईसी में हुआ बड़ा खुलासा, बिना बुकिंग हो गई डिलीवरी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.