Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मोबाइल शॉप का ताला तोडक़र 12 मोबाइल फोन चोरी
  • देहरादून

मोबाइल शॉप का ताला तोडक़र 12 मोबाइल फोन चोरी

RNS INDIA NEWS 12/02/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। श्यामपुर के गुमानीवाला क्षेत्र में चोरों ने मोबाइल की दुकान का ताला तोडक़र 12 मोबाइल फोन चोरी कर लिए। घटना का पता पुलिस को गश्त करते समय चला। चोरी की घटना के बाद पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक शुक्रवार तडक़े पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी बीच मुख्य मार्ग पर एक मोबाइल की दुकान पर नजर पड़ी, तो शटर के ताले टूटे मिले। दुकान स्वामी महेश उनियाल पुत्र दिनेश उनियाल निवासी गली नंबर तीन, अमितग्राम को घटना की जानकारी दी। दुकान में पहुंचे मालिक और पुलिस ने शटर उठाकर देखा तो शीशे का दरवाजा टूटा हुआ था। दुकान के अंदर रखे कीपैड के 12 मोबाइल गायब मिले। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया। कोतवाल रितेश साह ने बताया कि मामले में लिखित तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस ने अपने स्तर से मामले की जांच शुरू कर दी है।
गुमानीवाला क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं से क्षेत्रवासी नाराज है। स्थानीय पार्षद विपित पंत ने बताया दो दिन पूर्व डीजे संचालक राजकुमार कोठारी की दुकान से चोरों ने डीजे साउंड चुराया था। ओम मेडिकल स्टोर में भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं। बताया कि मामले में शनिवर को पुलिस क्षेत्राधिकारी से मुलाकात की जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने ली वनाग्नि प्रबंधन एवं सुरक्षा की बैठक
Next: नाबालिग को भगाने वाला युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.