Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • गदरपुर विधायक के पुत्र और रिश्तेदारों के खिलाफ शिकायत
  • ऊधम सिंह नगर

गदरपुर विधायक के पुत्र और रिश्तेदारों के खिलाफ शिकायत

RNS INDIA NEWS 18/01/2026
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के पुत्र अतुल पांडे और उनके रिश्तेदारों से सुरक्षा की मांग को लेकर रविवार को व्यापारी राघव गोयल और मुकुल गोयल कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाल नरेश चौहान को लिखित शिकायत सौंपकर आरोप लगाया कि उनकी भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही अपनी जमीन पर निर्माण कार्य कराने के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की। व्यापारी मुकुल गोयल ने इससे पूर्व एसडीएम को भी शिकायत दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि 4 जनवरी को जब वह अपने भाई के साथ निर्माण कार्य के लिए भूमि पर पहुंचे, तो विधायक पुत्र अपने साथियों के साथ वहां आए और कार्य रुकवाकर उन्हें धमकाकर भगा दिया। शिकायत पर एसडीएम ने चकबंदी विभाग और पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में रविवार देर शाम चकबंदी विभाग के अधिकारी रमेश कुमार (चकबंदी कर्ता), कानूनगो दिनेश सक्सेना और लेखपाल विकास कुमार पुलिस बल के साथ विवादित भूमि पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर नक्शों के आधार पर नापजोख की। कानूनगो ने बताया कि अब अभिलेखों की रीडिंग के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डिग्री कॉलेज के लिए जमीन को ग्रामीणों ने अनापत्ति प्रमाणपत्र दिया
Next: वन विभाग की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.