Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सल्ट में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, दो मामलों में 22 किलो गांजा बरामद
  • अल्मोड़ा

सल्ट में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, दो मामलों में 22 किलो गांजा बरामद

RNS INDIA NEWS 14/01/2026
Screenshot 2026-01-14 173613_11zon

अल्मोड़ा। जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सल्ट थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए मुरादाबाद के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग मामलों में कुल 22 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार कीमत साढ़े पांच लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। एक मामले में तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जनपद में पुलिस नशे के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को थाना सल्ट पुलिस टीम ने कूपी बैड तिराहे के पास यात्री प्रतीक्षालय के नजदीक चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 किलो 455 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सराईखेत से गांजा लेकर मुरादाबाद जा रहा था और उसे ऊंचे दामों में बेचने की योजना थी। इस मामले में थाना सल्ट में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी सोनू सिंह, उम्र 36 वर्ष, पुत्र प्रेमपाल सिंह, निवासी ग्राम उदयपुर नरौली, थाना हजरतनगर गढ़ी, जनपद मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) बताया गया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 2 लाख 61 हजार 375 रुपये आंकी गई है। वहीं दूसरे मीमले में बुधवार सुबह एसओजी और सल्ट पुलिस की संयुक्त टीम ने रगड़गाड़ को जाने वाले मार्ग के पास चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक से तलाशी में 11 किलो 575 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि वह गुलार क्षेत्र से गांजा लेकर मुरादाबाद जा रहा था, जहां इसे ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में था। इस प्रकरण में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है। आरोपी की पहचान अली, उम्र 23 वर्ष, पुत्र मोहम्मद यामीन, निवासी ग्राम सिरसखेड़ा, थाना मुढ़ापांडे, जनपद मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। बरामद गांजे की कीमत लगभग 2 लाख 89 हजार 375 रुपये बताई गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवप्रयाग के छात्र उदय ने दिया नशा मुक्ति के लिए डिजिटल मॉडल, रक्षा मंत्री ने किया सम्मानित
Next: जीजा से मारपीट करने पर सालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.