Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • बकरी चराने जंगल गए व्यक्ति पर भालू का हमला
  • चमोली

बकरी चराने जंगल गए व्यक्ति पर भालू का हमला

RNS INDIA NEWS 01/01/2026
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। बकरी चराने जंगल जा रहे एक व्यक्ति पर गांव के पास ही भालू ने हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीण उसे सीएचसी नंदानगर लेकर आए, प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हेलिकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। नंदानगर विकासखंड के खुनाणा गांव निवासी केशर सिंह (42) पुत्र आनंद सिंह पूर्वाह्न करीब 11 बजे बकरी चराने के लिए जंगल जा रहे थे। गांव से करीब 200 मीटर आगे रीढोना तोक के पास अचानक भालू ने केशर सिंह पर हमला कर दिया। केशर सिंह के शोर मचाने पर आस-पास के लोग वहां पहुंचे। तब तक भालू भाग चुका था लेकिन भालू केशर सिंह को बुरी तरह घायल कर चुका था। स्थानीय पुष्कर सिंह ने गांव के लोगों को इसकी सूचना दी। ग्रामीण उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर लेकर आए। केशर सिंह के सिर और शरीर पर भी घाव हुए हैं। घायल की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर उन्हें हेलिकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। उधर खुनाणा की ग्राम प्रधान मंजू देवी का कहना है कि गांव में कई दिनों से भालू घूम रहा था। वन विभाग को लगातार सूचित किया जाता रहा है लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं ग्रामीण महावीर सिंह ने भालू की दहशत से निजात दिलाने की मांग उठाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लमगड़ा पुलिस ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
Next: दो सड़क हादसों में तीन की मौत, एक गंभीर घायल

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.