Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • दो सड़क हादसों में तीन की मौत, एक गंभीर घायल
  • ऊधम सिंह नगर

दो सड़क हादसों में तीन की मौत, एक गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 01/01/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  थाना पुलभट्टा क्षेत्र अंतर्गत एनएच-74 पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वालों में एक मोबाइल शॉप स्वामी था, जबकि एक निजी कर्मचारी था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम बघौरी सितारगंज निवासी मो. सैफ पुत्र इशहाक की सितारगंज में ‘आई वर्ल्ड मोबाइल’ नाम से दुकान है। उनके साथ उनके मित्र युगनप्रीत सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी साबेपुर, सितारगंज और सोहेल अंसारी पुत्र सरफराज अंसारी निवासी सिसैया, सितारगंज काम करते थे। बुधवार को तीनों थार वाहन से हल्द्वानी गए थे। वापस लौटते समय रात करीब एक बजे एनएच-74 पर ग्राम बरी के पास वाहन अनियंत्रित होकर गन्ने के खेत में जा घुसा और कई पलटी खाते हुए बिजली के पोल से टकरा गया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने 27 वर्षीय मो. सैफ और 18 वर्षीय युगनप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं सोहेल अंसारी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना गुरुवार सुबह की है। 48 वर्षीय सतीश कुमार पुत्र मदनलाल निवासी ग्राम पृथ्वीपुर, बहेड़ी जिला बरेली यूपी इंटार्क फैक्ट्री में वेल्डर का काम करते थे। ड्यूटी समाप्त कर वह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-74 पर सिरौली के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सतीश को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलभट्टा थाना प्रभारी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं एक युवक की हालत गंभीर है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बकरी चराने जंगल गए व्यक्ति पर भालू का हमला
Next: मंत्री गणेश जोशी ने किया ऊन एक्सपो–राष्ट्रीय प्रदर्शनी का शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.