Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ड्यूटी जा रहे सिडकुल कर्मी की सड़क हादसे में मौत
  • ऊधम सिंह नगर

ड्यूटी जा रहे सिडकुल कर्मी की सड़क हादसे में मौत

RNS INDIA NEWS 15/12/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  ड्यूटी पर जा रहे सिडकुलकर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। ग्राम मगरसड़ा निवासी 45 वर्षीय राजेश राणा पुत्र नारायण सिंह राणा सोमवार सुबह बाइक से अपनी बेटी कोमल राणा को गांव बघौरा छोड़ने के बाद सिडकुल ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिसौना के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से उप जिला अस्पताल सितारगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, राजेश राणा सिडकुल स्थित एक कंपनी में कार्यरत थे। परिवार में पत्नी लक्ष्मी और दो पुत्रियां कोमल व इशिका हैं। वह परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी और दोनों नाबालिग बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसएसआई विक्रम सिंह धामी के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति को सड़क पार करते समय बचाने के प्रयास में राजेश ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे बाइक असंतुलित होकर गिर गई। प्रथम दृष्ट्या सिर में गंभीर चोट लगने से मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का स्पष्ट कारण सामने आएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रप्रयाग के भैंस गांव में चक्रव्यूह देखने उमड़े लोग
Next: नलकूप मोटर चोरी के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.