Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नलकूप मोटर चोरी के विरोध में किसानों का प्रदर्शन
  • हरिद्वार

नलकूप मोटर चोरी के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 15/12/2025
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। भारतीय किसान यूनियन रोड के नेतृत्व में किसानों ने सोमवार को क्षेत्र में बढ़ती नलकूप मोटर चोरी की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने एसपी देहात को ज्ञापन भी सौंपकर जल्द कार्रवाई करने की मांग उठाई है। जबकि एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने किसानों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। सोमवार को भाकियू रोड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड की अध्यक्षता में किसान एसपी देहात कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने लेकर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार नलकूपों से मोटर चोरी हो रही है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई बार शिकायत और मांग के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। किसानों ने कहा कि मोटर चोरी होने से फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ रहा है। एक ओर किसान चोरी गई मोटर की भरपाई में आर्थिक नुकसान झेल रहा है, वहीं दूसरी ओर समय पर सिंचाई न होने से फसल भी खराब हो रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर जल्द कार्रवाई करने और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान सचिन टोडा, नाजिम त्यागी, घनश्याम , प्रदीप त्यागी, प्रवीण कुशवाह, मुबारिक अली, मनोज सैनी आदि मौजूद रहे। चकबंदी कार्यालय पर तालाबंदी की चेतावनी दी भारतीय किसान यूनियन रोड के कार्यकर्ता पदाधिकारी सहित चकबंदी कार्यालय रुड़की पहुंचे, जहां उन्होंने चकबंदी अधिकारियों पर किसानों का शोषण करने के आरोप लगाए। कई किसान वर्षों से अपनी समस्याओं को लेकर चकबंदी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन आज तक उनका समाधान नहीं हो पाया है। किसानों ने चकबंदी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो गुरुवार को चकबंदी कार्यालय पर तालाबंदी की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ड्यूटी जा रहे सिडकुल कर्मी की सड़क हादसे में मौत
Next: नए साल के व्रत त्यौहारों के भ्रम का निराकरण करेगी विद्वत सभा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.