Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बूंखाल मंदिर के पास पार्किंग को जमीन देंगे गोदा के ग्रामीण
  • पौड़ी

बूंखाल मंदिर के पास पार्किंग को जमीन देंगे गोदा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 15/12/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  पौड़ी जिले के बूंखाल कालिंका मंदिर को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। इन दिनों बूंखाल में बनाया जा रहा है कांलिका के मंदिर पर तेजी से काम हो रहा है। बीती 6 दिसंबर को यहां भव्य मेले का आयोजन किया गया था। हर साल दिसंबर में मां कालिंका के मेले का आयोजन होता है और इसमें पौड़ी नहीं बल्कि उत्तराखड और यूपी के विभिन्न हिस्सों से मां के दर्शनों के लिए श्रद्धालु पहुंचते है। क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशों पर बूंखाल में भव्य मंदिर निर्माणाधीन है। यहां पार्किंग को लेकर भी गोदा के ग्रामीण भूमि देने को तैयार है। इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोगों को भी सुविधा मिल सकेगी। गोदा के ग्राम प्रधान सौरव गोदियाल ने बताया कि मंदिर का करीब 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। ग्राम प्रधान के मुताबिक क्षेत्र में अभी इंटरनेट कनेक्टिविटी को लेकर भी परेशानी है। इसके लिए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन रावत ने यहां मोबाइल टावर लगाने की घोषणा की है। कहा कि ग्राम सभा गोदा सहित सभी सीमावर्ती गांवों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को गंभीरता से लिया है। यह पहल सराहनीय है। ग्राम प्रधान ने मांग की है कि लिंक रूट मेहलसैंण से जो सड़क चौंरीखाल होते हुए पैठाणी तक जाती है, इसी के बीच में मां कालिंका मंदिर पड़ता है। लिहाजा यदि डबल लाइन चौड़ीकरण हो जाता है तो इससे आने वाले समय में श्रद्धालुओं व सभी क्षेत्र वासियों को सुविधा मिल जाएगी। कहा है कि गोदा के ग्रामीण मेले के दौरान होने वाले पार्किंग की समस्या को लेकर राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोदा में सड़क के नीचे भिंडोल-खिलाई में भूमि देने के लिए भी तैयार है। मंदिर से करीब एक किलोमीटर पहले यह जगह है। यहां लोनिवि ने पहले सर्वे भी किया हुआ है। यहां पार्किंग आसानी से बनाई जा सकती है। इससे आने वाले दिनों में पार्किंग को लेकर भी कोई असुविधा नहीं रहेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नहरों के लिए बजट नहीं मिलने पर ठेकेदार संघ नाराज
Next: विज्ञान प्रदर्शनी में राइंका नवाखाल के रचित ने मारी बाजी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, जनहित को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.