Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • विज्ञान प्रदर्शनी में राइंका नवाखाल के रचित ने मारी बाजी
  • पौड़ी

विज्ञान प्रदर्शनी में राइंका नवाखाल के रचित ने मारी बाजी

RNS INDIA NEWS 15/12/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्रीनगर में प्रारंभिक स्तर के राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनियों का शुभारंभ मुख्य अतिथि, राबाइंका श्रीनगर की प्रधानाचार्य सुमन लता पंवार और खिर्सू ब्लॉक के समन्वयक मुकेश काला ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुमन लता पंवार ने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का उद्देश्य बच्चों में जिज्ञासा और रचनात्मकता की भावना उत्पन्न करना, विज्ञान और गणित के प्रति प्रेम बढ़ाना, प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग को प्रोत्साहित करना और प्रतिभाशाली छात्रों को अकादमिक उत्कृष्टता और अनुसंधान में आगे बढ़ने में सहायता प्रदान करना है। प्रदर्शनी में विद्यालयों द्वारा चल और अचल मॉडल, चार्ट और अन्य परियोजनाओं का प्रदर्शन किया गया। खिर्सू ब्लॉक के समन्वयक मुकेश काला ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में खिर्सू विकासखंड के 10 उच्च प्राथमिक, हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों के कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणाम में राइंका नवाखाल के रचित पंवार ने प्रथम स्थान, राउप्रा डोग ऐठाणा के दीपू और योगेश ने द्वितीय स्थान तथा राउप्रावि के कमेड़ा कुनाल और शौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बूंखाल मंदिर के पास पार्किंग को जमीन देंगे गोदा के ग्रामीण
Next: चार विभागीय बोटों के टेंडर पर बवाल, यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई क्षेत्रों में बिजली बाधित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आग से आरक्षित वन क्षेत्र को भी खतरा, वन विभाग अलर्ट

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चेक बाउंस की दोषी महिला को तीन माह का कारावास

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.