Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • राष्ट्रीय लोक अदालत में 600 मामलों का निस्तारण
  • टिहरी

राष्ट्रीय लोक अदालत में 600 मामलों का निस्तारण

RNS INDIA NEWS 14/12/2025
rns featured image new

टिहरी। राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला न्यायालय सहित विभिन्न कोर्ट में 600 से अधिक वादों का निस्तारण 2 करोड़ 46 लाख 54 हजार 956 रुपये की धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया है। जिसमें एनआई एक्ट, फौजदारी, मोटर प्रतिकर सहित विभिन्न एक्ट के केस शामिल रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आलोक राम त्रिपाठी ने बताया गया कि जिला जज अमित कुमार सिरोही की अध्यक्षता में गठित 9 बेंचों ने राष्ट्रीय लोक अदालत में मामले निस्तारित किए। जिला न्यायाधीश की बेंच ने 14 वादों का निस्तारण 11 लाख 16 हजार रुपये की धनराशि के सुलह समझौते पर किए। वहीं एडीजे नसीम अहमद की बेंच ने 9 वादों का निस्तारण 27 लाख 50 हजार रुपये, सीजेएम मोहम्मद याकूब की बेंच ने 95 वादों का निस्तारण 23 लाख 74 हजार 838 रुपये, सीनियर सिविल जज आफिया मतीन की बेंच ने 58 वादों का निस्तारण 85 लाख 74 हजार 92 रुपये अपर सीनियर सिविल जज मिथिलेश पांडेय की बेंच ने 58 वादों का निस्तारण 8 लाख 90 हजार 105 रुपये, सिविल जज जूनियर डिवीजन कुलदीप नारायण की बेंच ने 61 वादों का निस्तारण 29 लाख 73 हजार 760 रुपये की धनराशि के सुलह समझौते पर किए। वहीं वाह्य न्यायालय सिविल जज नरेंद्रनगर श्रेय गुप्ता की बेंच ने 214 वादों का 15 लाख 12 हजार 532 रुपये, सिविल जज कीर्तिनगर चेतन सिंह गौतम की बेंच ने 7 वादों का निस्तारण 5 लाख 95 हजार रुपये, सिविल जज प्रतापनगर अस्मिता चौहान की बेंच ने एक वाद का निस्तारण सहित प्री-लिटिगेशन स्तर पर कुल 83 वादों का निस्तारण 62 लाख 43 हजार 467 रुपये की धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रप्रयाग के भैंस गांव में चक्रव्यूह में उमड़े लोग
Next: छद्म भेष में ठगी करने वालों के खिलाफ महिला कोतवाली का अभियान, बुजुर्गों से भी की गई मुलाकात

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.