Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग के भैंस गांव में चक्रव्यूह में उमड़े लोग
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग के भैंस गांव में चक्रव्यूह में उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 14/12/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  तल्लानागपुर क्षेत्र के भैसगांव में चल रहे पांडव नृत्य में रविवार को चक्रव्यूह का मंचन का आयोजन किया। सातवें द्वार पर अभिमन्यु छल कपट से वीरगति को प्राप्त होने का दृश्य देखकर उपस्थित सैकडों दर्शक भाव विभोर हो गए। कुछ देर के लिए क्षेत्र का वातावरण शांत हो गया। चक्रव्यूह मंचन में सभी पात्रों ने बेहतर अभिनय किया। चक्रव्यूह देखने के लिए दूर दराज क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में दर्शक पहुंचे हुए थे। तल्लानागपुर क्षेत्र के भैंसगांव में पिछले दस दिनों से चल रहे पांडव नृत्य के 11वें चक्रव्यूह मंचन का आयोजन किया गया। जिसमें कौरवों की ओर से वीर अभिमन्यु को छल से मारने का मार्मिक मंचन स्थानीय कलाकरों की ओर किया गया। चक्रव्यूक का मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने रिबन काटकर किया। विधायक ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से हमारी संस्कृति की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान है। आने वाली पीढ़ी को इसे संजोकर रखकर आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने ग्रामीणों की विभिन्न मांगें हल करने का आश्वासन दिया। कहा कि गांव में पैदल रास्ते के लिए इंटर लाक टायल के लिए खनन न्यास में प्रस्तावित है। जिसे आगामी बैठक में स्वीकृति प्रदान की जाएगी। बालक अभिमन्यु का वध कौरव सेना द्वारा छल से मारने का मार्मिक दृश्य देखकर महिलाओं के आंखें छलक उठी। चक्रव्यूह मंचन में सभी पात्रों ने बेहतर अभिनय कर लोगों को आनंदित किया। इस अवसर पर जिपंस गंभीर बिष्ट, नगर पालिका रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष संतोष रावत, क्षेपंस संतोषी देवी, नपं अध्यक्ष तिलवाडा विनीता देवी, प्रधान धर्मेन्द्र जगवाण, प्रधान संगठन अध्यक्ष विजयपाल जगवाण, मोहन सिंह, पूर्व प्रधान भूपेन्द्र जगवाण, चक्रव्यूह मंचन के अध्यक्ष जितार सिंह जगवाण, युवा मोर्चो के अध्यक्ष आशीष कंडारी, अरूण चमोली, सुरेन्द्र सिंह, आनंद सिंह जगवाण, प्रदीप जगवाण समेत कई सैकडों लोग उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अवैध रूप से खनन सामग्री ले जा रहे वाहनों के काटे चालान
Next: राष्ट्रीय लोक अदालत में 600 मामलों का निस्तारण

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
  • राहुल गांधी के दौरे को लेकर अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था बदली, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.