Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बाप-बेटे से मारपीट, पथराव में पांच पर केस दर्ज
  • हरिद्वार

बाप-बेटे से मारपीट, पथराव में पांच पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/12/2025
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  प्रतापपुर में एक युवक ने भाई के साथ मिलकर दूसरे युवक को पीट डाला। उसके पिता ने दोनों के घर जाकर शिकायत की, तो उनके साथ मारपीट की गई। वह जान बचाकर भागे, तो उन पर पथराव किया गया। जिसमें बाप बेटा घायल हुए। पीड़ित पक्ष ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार शाम को प्रतापपुर, लक्सर निवासी लविश व जतिन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि जतिन व उसके भाई नितिन ने मिलकर लविश को पीट दिया। घर लौटकर लविश ने अपने पिता को बताया, तो वह उसे लेकर जतिन, नितिन के घर गए और उनके पिता से शिकायत की। आरोप है कि इससे वह लोग नाराज हो गए। उन्होंने घर के बाहर बाप बेटे के ऊपर हमला कर दिया। वह दोनों जान बचाकर वहां से भागे, तो आरोपियों ने पीछे से उन पर पथराव किया। पथराव में दोनों को चोट लगी। वे किसी तरह घर लौटे और फिर सरकारी अस्पताल पहुंचकर अपना मेडिकल कराया। रविवार में उन्होंने कोतवाली जाकर इसकी तहरीर दी। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर जतिन, उसके भाई नितिन, पिता जाति राम, परिवार के टीटू व नीटू खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंकज भाकुनी के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया मिष्ठान वितरण
Next: रुद्रप्रयाग में दहशत फैलाने वाला गुलदार पिंजरे में कैद

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

संघ शिक्षा वर्ग में सेवा प्रदर्शनी का उद्घाटन, सेवा कार्यों से परिचित हुए शिक्षार्थी

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शादी से चार दिन पहले युवती लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

ढंडेरा में नगर पंचायत ने अतिक्रमण हटवाया, सात दुकानदारों के चालान

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.