Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डोईवाला के 35 शिक्षकों का चयन-प्रोन्नत वेतनमान पांच माह से लंबित, रोष
  • देहरादून

डोईवाला के 35 शिक्षकों का चयन-प्रोन्नत वेतनमान पांच माह से लंबित, रोष

RNS INDIA NEWS 12/12/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  विकासखंड डोईवाला के 35 शिक्षकों के चयन-प्रोन्नत वेतनमान पांच माह से लंबित होने पर शिक्षकों में नाराजगी बढ़ गई है। शुक्रवार को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जिला शाखा ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) को ज्ञापन सौंपकर लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराने की मांग की। संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रावत ने बताया कि जिले के अन्य पांच ब्लॉकों के शिक्षकों के चयन-प्रोन्नत वेतनमान के आदेश इसी वर्ष 7 मई को जारी कर दिए गए थे, लेकिन डोईवाला ब्लॉक के 35 प्रकरण आज तक फाइलों में अटके हुए हैं। 5 जून 2025 की बैठक में इस संबंध में समिति गठन की बात कही गई थी, परंतु पांच माह बाद भी कोई आदेश जारी नहीं होने पर शिक्षकों में गहरा असंतोष है। संघ ने कहा कि प्रकरण लंबित रहने से शिक्षकों के साथ निरंतर अन्याय हो रहा है और विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि वेतनमान स्वीकृति में देरी से विभाग पर एरियर भुगतान का भारी आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है, जो सरकार की मितव्ययिता नीति के विपरीत है। जिला मंत्री शैलेन्द्र सिंह नेगी ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संघ आंदोलन करेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्मियों पर लेटलतीफी हावी, सीडीओ के निरीक्षण में आठ गैरहाजिर मिले
Next: गैर अनुदानित स्कूलों ने मांगा अनुदान, एक जनवरी से आंदोलन की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.