Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मृतक के परिवार को 27.38 लाख का मुआवजा
  • ऊधम सिंह नगर

मृतक के परिवार को 27.38 लाख का मुआवजा

RNS INDIA NEWS 12/12/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  सड़क हादसे में हुई युवक की मौत मामले में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण/ तृतीय अपर जिला जज मुकेश चंद्र आर्य की अदालत ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी 27.38 लाख का मुआवजा देने का आदेश दिया है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता एमपी तिवारी ने बताया साल 2023 में वार्ड नंबर 9 रामपुर एक्सटेंशन खड़कपुर, देवीपुरा बाजार रोड निवासी श्रेया चंचल ने दायर मोटर दुर्घटना दावा में याचिका दायर की थी। दायर याचिका में भुवनेश कुमार की पत्नी श्रेया ने बताया था कि भुवनेश बीटेक की पढ़ाई के साथ 20 हजार रुपये प्रतिमाह नौकरी करता था और परिवार का एकमात्र सहारा बने हुए थे। 29 मार्च 2023 की शाम करीब साढ़े पांच बजे भुवनेश अपने मित्र अवधेश कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहा था। काशीपुर हाईवे स्थित महतोष मोड़ के पास ट्राला ने उनकी बाइक को तेज गति व लापरवाही से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल भुवनेश को कई अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में चार प्रतिवादियों को आरोपी बनाया गया था। प्रकरण की सुनवाई मोटर दुर्घटना दावा निवारण न्यायाधीश मुकेश चंद्र आर्य की अदालत में हुई। गुरुवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी को हादसे का जिम्मेदार ठहराते हुए 27.38 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया। अदालत ने बीमा कंपनी को राशि 45 दिनों के भीतर सात फीसदी वार्षिक ब्याज सहित अदा करने के निर्देश दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, जिला अस्पताल का जन औषधि केंद्र बंद
Next: वन विभाग की टीम पर फायरिंग करने का वांछित आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.