Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी वीजा देकर तीन लाख ठगे
  • ऊधम सिंह नगर

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी वीजा देकर तीन लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/12/2025
default featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  विदेश में नौकरी दिलाने के लिए फर्जी वीजा व हवाई टिकट देकर तीन लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित अब मुकदमा दर्ज करने के लिए भटक रहा है। पंडरी निवासी सुरेंद्र गुप्ता पुत्र रोशन लाल गुप्ता ने बताया कि 22 जुलाई को मोहाली, पंजाब स्थित एक इमीग्रेशन कार्यालय से फोन पर उसे विदेश में नौकरी दिलाने की बात हुई। 6 अगस्त को वह कार्यालय गया। कर्मचारियों ने उसे 35 दिन के भीतर वीजा लगवाने की बात की। साथ ही, कर्मचारियों ने उसे 5.7 लाख रुपये का खर्चा बताया। यह भी बताया कि वीजा अप्रूवल होने के बाद ही रुपये लिए जाएंगे। 8 सितंबर को वहां के एक कर्मचारी ने वीजा अप्रूवल होने की जानकारी दी। इस पर अगले दिन सुरेंद्र ने बैंक खाते से इमीग्रेशन कार्यालय को कुल 3 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। तीन लाख का भुगतान करने के बाद इमीग्रेशन कार्यालय से कोई सूचना नहीं आई तो सुरेंद्र को शक हुआ। इस पर उसने न्यूजीलैंड दूतावास में फोन कर वीजा कंफर्म होने की पता किया। वहां से पता चला कि उसके नाम पर कोई वीजा कंफर्म नहीं हुआ है। वहीं, धोखाधड़ी का आभास होने पर उसने मोहाली, पंजाब स्थित कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर अब सितारगंज में तहरीर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निर्धन वर्ग के युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग
Next: मुख्यमंत्री धामी ने 142 नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर्स को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड मांगने और वीडियो वायरल करने पर जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.