Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वीपीकेएएस में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 09/12/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा में मंगलवार को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मीता उपाध्याय, सुधा संगठन की सलाहकार और महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा की संरक्षक, मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं।  संस्थान के निदेशक लक्ष्मी कान्त ने कार्यशाला के उद्देश्य और रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर सुरक्षा और गरिमा संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इस विषय पर पुरुषों व महिलाओं—दोनों का जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यौन उत्पीड़न रोकथाम के प्रावधानों की जानकारी जहां पुरुषों को जिम्मेदार बनाती है, वहीं इससे महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग होने में भी मदद मिलती है। मुख्य वक्ता मीता उपाध्याय ने कार्यस्थल पर महिला यौन उत्पीड़न कानून, लैंगिक समानता और लैंगिक संवेदनशीलता से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यौन उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम (पॉश अधिनियम, 2013) के प्रावधानों, आंतरिक शिकायत समिति की भूमिका, सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के उपायों और व्यवहारगत संवेदनशीलता जैसे विषयों को उदाहरणों, केस स्टडी और सहभागिता-आधारित गतिविधियों की मदद से सरल और रोचक तरीके से समझाया। उन्होंने कहा कि सम्मानजनक, सुरक्षित और समावेशी वातावरण संस्थान की कार्य संस्कृति का आधार होना चाहिए। कार्यशाला में फसल सुधार प्रभाग अध्यक्ष निर्मल कुमार हेडाऊ, फसल सुरक्षा प्रभागाध्यक्ष कृष्ण कान्त मिश्रा, आंतरिक समिति की अध्यक्षा अनुराधा भारतीय, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा कुशाग्रा जोशी के साथ आंतरिक समिति और महिला प्रकोष्ठ के सदस्य, वैज्ञानिक, तकनीकी, प्रशासनिक और सहायक वर्ग के कर्मचारी तथा संस्थान में कार्यरत ठेकेदार के दैनिक श्रमिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समन्वयन अनुराधा भारतीय और कुशाग्रा जोशी ने किया, जबकि संचालन निधि सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन निर्मल कुमार हेडाऊ ने प्रस्तुत किया। कार्यशाला से कृषि विज्ञान केन्द्र चिन्यालीसौड़ और बागेश्वर के कार्मिक ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़े रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्रामीणों ने नम आंखों से दी युवा जितेंद्र सिंह को विदाई
Next: वन पंचायत सरपंचों की बैठक में नियमावली संशोधन और अधिकारों को लेकर उठे मुद्दे

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.