Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • ग्रामीणों ने नम आंखों से दी युवा जितेंद्र सिंह को विदाई
  • टिहरी

ग्रामीणों ने नम आंखों से दी युवा जितेंद्र सिंह को विदाई

RNS INDIA NEWS 09/12/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। गोवा नाइट क्लब त्रासदी के शिकार संकुल्ड गांव के युवा जितेंद्र सिंह रावत को क्षेत्र वासियों ने नम आंखों से अलकनंदा तट पर अंतिम विदाई दी। सोमवार तड़के युवा जितेंद्र का पार्थिव शरीर जब उनके गांव संकुल्ड पहुंचा तो गांववासियों की आंखे भर आई। मां रामप्यारी का सब्र टूट गया व वह रो रोकर बेटे जितेंद्र का नाम पुकारती रही। रामप्यारी ने पति संता सिंह के कोरोना काल में लापता होने के बाद बेटों को काफी कष्ट से पाला था। गांव से जितेंद्र की अंतिम यात्रा शुरू होने पर क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने भी पार्थिव शरीर को कंधा दिया। उन्होंने घटना को अत्यंत दुखद बताते कहा कि, जितेंद्र के परिजनों की सरकार हर संभव मदद करेगी। विदेश में काम कर रहे जितेंद्र के बड़े भाई आशीष को छुट्टी नहीं मिल पाने से वह छोटे भाई को अंतिम विदाई देने नहीं पहुंच पाया। अलकनंदा तट स्थित बगवान घाट पर संकुल्ड, देवल कंडी, सिसाई आदि गांवो से बड़ी संख्या में ग्रामीण जितेंद्र को अंतिम विदाई देने पहुंचे। यहां अंतिम यात्रा में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट, ज्येष्ठ प्रमुख विजय पंवार, सेनि. सूबेदार हुकुम सिंह, ग्राम प्रधान जोगियाना रघुवीर रावत, विजय सिंह आदि ने गोवा नाइट क्लब अग्नि कांड के दोषी उसके मालिक सौरभ व गौरव लूथरा के थाईलैंड भाग जाने पर गहरा रोष जताया। उन्होंने कहा कि, निर्दोष लोगों की मौत के कारण बने दोनों भाइयों को जब तक अपने कर्म की सजा नहीं मिलती, तब तक जितेंद्र जैसे युवाओं को सही इंसाफ नहीं मिल पाएगा। सरकार को दोनों दोषियों को जल्दी भारत लाया जाना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: त्रियुगीनारायण मंदिर में चार सालों में हुए 750 विवाह
Next: वीपीकेएएस में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.