Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • गूलरभोज में करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

गूलरभोज में करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 27/11/2025
default featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।   कोपा छिद्दा गांव में बुधवार शाम करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। बिजली के खंभे से तार टूटकर ठंडी नदी में गिर गया था, जिससे पानी में करंट उतर आया था। पुलिस के अनुसार, 32 वर्षीय तुलसी सिंह पुत्र तुला सिंह नदी किनारे अपने खेत की मेड़ साफ कर रहा था। खेत से लगी नदी है। उसे पता नहीं था कि नदी में बिजली का तार गिरा है। अचानक करंट की चपेट में आने से वह गिर पड़ा। बाहर खड़ी उसकी पत्नी ज्योति ने उसे तड़पते देखा तो शोर मचाया। ग्रामीणों ने सूखी लकड़ी से तार हटाकर युवक को बाहर निकाला और सीएचसी गदरपुर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे गूलरभोज चौकी इंचार्ज दीवान सिंह बिष्ट ने शव कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, 6 वर्षीय बेटी खुशी और 4 वर्षीय बेटे ऋषभ को रोता-बिलखता छोड़ गया है। ग्राम प्रधान मौसमी देवी ने बताया कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और तुलसी सिंह ही घर का अकेला कमाने वाला था। उन्होंने परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उपलब्धता के अनुपात में उत्तराखंड को आवंटित हो यमुना जलः महाराज
Next: पांगला क्षेत्र में भालू के आतंक से लोग परेशान

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड मांगने और वीडियो वायरल करने पर जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.