Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बागेश्वर पुलिस ने पकड़ी 40 लाख की चरस, तस्कर गिरफ्तार
  • बागेश्वर

बागेश्वर पुलिस ने पकड़ी 40 लाख की चरस, तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/11/2025
WhatsApp Image 2025-11-06 at 17.46.41_11zon

बागेश्वर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.712 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन को भी सीज कर दिया। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है। राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी अजय साह के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने द्वारसों पुराने हाइडिल के पास वाहन जांच के दौरान एक कार से भारी मात्रा में चरस बरामद की। पुलिस ने मौके से वाहन चालक दिनेश सिंह मेहता(30 वर्ष), निवासी मलखाडुंगर्चा, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 9.712 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली बागेश्वर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफलता पर कुमाऊं परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक ने एएनटीएफ और एसओजी टीम को 5000 रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है, जबकि पुलिस अधीक्षक बागेश्वर ने टीम को 2500 रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। गिरफ्तारी अभियान में निरीक्षक सलाउद्दीन खान (प्रभारी एसओजी), निरीक्षक अनिल उपाध्याय (प्रभारी कोतवाली बागेश्वर), हेड कांस्टेबल राजभानु बिष्ट, जय कुमार, संतोष सिंह, रमेश सिंह, राजेंद्र कुमार, भुवन बोरा और भुवन प्रसाद शामिल रहे। पुलिस गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तुंगनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Next: पौड़ी में पेंशनरों को दी डिजिटल प्रमाण पत्र बनाने की जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला युवक, जिला अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.