Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • तुंगनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
  • रुद्रप्रयाग

तुंगनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद

RNS INDIA NEWS 06/11/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। गुरुवार को तुंगनाथ मंदिर में सुबह पूजा-अर्चना के बाद कपाट बंद करने की कार्यवाही की गई। पूर्वाह्न 11:30 बजे मंदिर का गर्भ गृह के द्वार बंद कर दिए गए, जिसके बाद भगवान की चल विग्रह डोली ने चोपता के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान मंदिर को फूलों से सजाया गया था। गुरुवार सुबह भगवान तुंगनाथ के मंदिर में भक्तों की भीड़ जमा हुई। सभी भक्तों के दर्शन के बाद मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना की गई। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल की मौजूदगी में साढ़े दस बजे से कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू हुई। भोग, यज्ञ हवन और पूजा के बाद भगवान तुंगनाथ के स्वयंभू शिवलिंग को समाधि रूप दिया गया। पूर्वाह्न साढ़े 11.30 बजे तुंगनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए गए। इससे पहले भगवान तुंगनाथ की चलविग्रह डोली मंदिर के अंदर से परिसर में विराजमान हुई। मंदिर की परिक्रमा के साथ ही श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए पारम्परिक वाद्य यंत्रों के साथ समारोह पूर्वक डोली ने पहले पड़ाव चोपता के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान जय बाबा तुंगनाथ के जयघोष से सम्पूर्ण माहौल भक्तिमय हो गया। पहले पड़ाव में विश्राम के बाद डोली शुक्रवार 7 नवंबर को दूसरे पड़ाव भनकुन प्रवास करेगी। जबकि शनिवार 8 नवंबर को शीतकालीन गद्दी स्थल मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में विराजमान होगी। इधर, बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट बंद होने के पर शुभकामनाएं दी। कहा कि इस यात्रा वर्ष में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान तुंगनाथ के दर्शन कर पुण्य अर्जित किए हैं। भगवान तुंगनाथ की चलविग्रह डोली के मक्कुमठ स्थित मार्कंडेय मंदिर पहुंचने पर भगवान की यहां छह महीने तक शीतकालीन पूजा अर्चना की जाएगी। बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने कपाट बंद होने पर प्रसन्नता जताई है। इस मौके पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवान, सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, प्रह्लाद पुष्पवान, देवी प्रसाद देवली, डा. विनीत पोस्ती, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, मठापति रामप्रसाद मैठाणी, केदारनाथ प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रबंधक बलबीर नेगी, अरविंद शुक्ला प्रकाश पुरोहित, दीपक पंवार,चंद्र मोहन बजवाल, पुजारी अतुल मैठाणी अजय मैठाणी सहित कई लोग मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर चलाया साइबर जागरूकता अभियान
Next: बागेश्वर पुलिस ने पकड़ी 40 लाख की चरस, तस्कर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.