Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने सरकार से की अपील
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने सरकार से की अपील

RNS INDIA NEWS 01/11/2025
WhatsApp Image 2025-11-01 at 18.25.33_11zon

अल्मोड़ा। पूर्व लोकसभा और राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने राज्य सरकार से आगामी विधानसभा के विशेष सत्र में गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग की है। शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में टम्टा ने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर 9 नवम्बर को राज्य जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर 3 और 4 नवम्बर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी। टम्टा ने कहा कि यह राज्य के इतिहास का महत्वपूर्ण अवसर है और पूरा उत्तराखंड सरकार से अपेक्षा कर रहा है कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस सत्र में सरकार ने गैरसैंण को राजधानी घोषित नहीं किया, तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता — पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और प्रीतम सिंह — संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर राज्य का पांच वर्षीय विजन प्रस्तुत करेंगे। पूर्व सांसद ने कहा कि गैरसैंण को राजधानी बनाए जाने की मांग केवल राजनीतिक नहीं बल्कि भौगोलिक और प्रशासनिक दृष्टि से भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पहाड़ की जनता लंबे समय से राजधानी के स्थायी निर्धारण की प्रतीक्षा कर रही है। कांग्रेस शासनकाल में गैरसैंण को स्थायी राजधानी न बनाए जाने के सवाल पर टम्टा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गैरसैंण में विधानसभा भवन का निर्माण कराया और राजधानी निर्धारण का मंच तैयार किया था। अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार को आगे बढ़ते हुए गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि 2027 में कांग्रेस को जनता का विश्वास मिला, तो गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाया जाएगा। आपदा प्रबंधन पर बोलते हुए टम्टा ने कहा कि उत्तराखंड जैसी भौगोलिक परिस्थिति वाले राज्य में आपदाओं से निपटने के लिए स्थायी नीति बनाना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने याद दिलाया कि मनमोहन सिंह सरकार के कार्यकाल में राज्य में क्लाउड बर्स्ट की घटनाओं की निगरानी के लिए चार डॉप्लर रडार स्थापित करने की योजना बनी थी, लेकिन उसके बाद वह योजना अधर में रह गई। पत्रकार वार्ता में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष पीतांबर पांडे सहित अन्य कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बागेश्वर में जल्द बनेगा पांच करोड़ का नशामुक्ति केंद्र
Next: गंगा स्नान के साथ दरमोला गांव में पांडव नृत्य शुरू

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.