Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कांस्टेबल के पति से 2.95 लाख की साइबर ठगी
  • ऊधम सिंह नगर

कांस्टेबल के पति से 2.95 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 31/10/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  साइबर ठगों ने महिला कांस्टेबल के पति को ऑनलाइन शेयर मार्केट में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 95 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भुवन चंद्र आर्य पुत्र नंद किशोर निवासी कमरा नंबर 11, कोतवाली किच्छा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 सितंबर को उनके टेलीग्राम ऐप पर रितिका चोपड़ा नाम की एक महिला ने संपर्क किया। उसने स्वयं को एक कंपनी का प्रतिनिधि बताकर शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। भुवन ने उस पर भरोसा कर लिया। महिला ने उन्हें एक बैंक खाता नंबर भेजकर 10 हजार रुपये जमा करने को कहा। पैसे जमा करने पर भुवन के खाते में 850 रुपये का लाभ दिखाया गया। इससे विश्वास बढ़ा तो उन्होंने आठ बार में कुल 2.95 लाख रुपये कंपनी के अलग-अलग बैंक खातों में जमा करा दिए। इसके बाद जब भुवन ने वेबसाइट पर प्रदर्शित 24,35,605 रुपये निकालने का प्रयास किया तो कंपनी की ओर से 30 प्रतिशत टैक्स जमा करने का दबाव डाला गया। टैक्स नहीं भरने पर ट्रेडिंग खाता बंद करने और कानूनी कार्रवाई की धमकी दी गई। इसके बाद भुवन को ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने भुवन की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का हुआ आयोजन
Next: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को किया नमन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.