Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पति के नास्तिक होने पर महिला ने मांगा तलाक, हाई कोर्ट ने भेजा मामला काउंसलिंग को
  • नैनीताल

पति के नास्तिक होने पर महिला ने मांगा तलाक, हाई कोर्ट ने भेजा मामला काउंसलिंग को

RNS INDIA NEWS 30/10/2025
rns featured image new

नैनीताल (आरएनएस)। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने पति के नास्तिक होने के आधार पर तलाक मांगने के मामले में सुनवाई करते हुए प्रकरण को काउंसलिंग के लिए भेज दिया है। यह मामला नैनीताल जिले की निवासी पूनम का है, जिसने अपने पति भुवन सनवाल से यह कहते हुए तलाक की मांग की कि उसका पति धार्मिक रीति-रिवाजों में विश्वास नहीं रखता और नास्तिक है।

पूनम ने अपनी याचिका में कहा कि उसका पति और ससुराल पक्ष संत रामपाल के अनुयायी हैं और किसी भी हिंदू परंपरा या संस्कार को नहीं मानते, जबकि वह स्वयं धार्मिक प्रवृत्ति की महिला है और पूजा-पाठ करना चाहती है। उसका आरोप है कि विवाह के बाद उसे घर का मंदिर हटाने और देवताओं की मूर्तियां पैक कर बाहर रखने के लिए कहा गया। इतना ही नहीं, जब उनके बेटे का नामकरण संस्कार करने की बात आई तो पति ने यह कहते हुए मना कर दिया कि उनके आध्यात्मिक मार्ग में ऐसे संस्कारों की अनुमति नहीं है।

धार्मिक मतभेदों के कारण उत्पन्न वैवाहिक विवाद पर पूनम ने पारिवारिक न्यायालय नैनीताल में तलाक की अर्जी दी थी, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया। इसके बाद उसने उच्च न्यायालय में अपील दायर की।

मामले पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने पति-पत्नी के बीच संबंध सुधार की संभावना देखते हुए प्रकरण को काउंसलिंग के लिए भेजने का निर्देश दिया। अदालत ने यह भी कहा कि दंपत्ति का सात वर्षीय पुत्र है, जिसकी परवरिश को ध्यान में रखते हुए पारिवारिक समरसता बनाए रखने का प्रयास किया जाना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन कर्मियों के पहरे में स्कूल भेजे गए गुलदार प्रभावित क्षेत्र के बच्चे
Next: नामांकन रद्द होने से नाराज छात्रा पेट्रोल की बोतल लेकर कॉलेज की छत पर चढ़ी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.